फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्ता देवी के दर्शन के बहाने था घर से बुलाया

Sat, 23 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो। दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह अपनी दूसरी पत्नी ईशा को मुक्ता देवी का दर्शन कराने के बहाने घर से बुलाकर ले आया था। भाई और मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि देवी दर्शन के बहाने बुलाकर दरोगा ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर ईशा की जिन्दगी खत्म कर दी। यदि घरवालों का आरोप सही है तो कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहला यह कि ज्ञानेंद्र ने क्यों दूसरी शादी की और दूसरा यह कि जिसे इतना प्यार करता था उसे क्यों मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन


 इन सवालों के जवाब दरोगा की धरपकड़ और पुलिस की जांच में ही सामने आएंगे। महेवाघाट में दर्ज विवाहिता की हत्या के मामले में शव की शिनाख्त होने और घरवालों के आरोप के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। चित्रकूट जिले के छिविलहा गांव निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह की शादी पहले की बछरावां (सतना) मध्यप्रदेश की रहने वाली नीलम सिंह से हुई थी। नीलम और ज्ञानेंद्र के दो बच्चे भी हैं। पहली पत्नी के जिंदा रहते हुए भी ज्ञानेन्द्र ने ईशा से दूसरी शादी कर ली।

इस दौरान उसने खुद के शादीशुदा होने के राज को छिपा लिया। इधर, दूसरी पत्नी ईशा से भी एक बेटी शायना है। लगभग एक साल पहले जब ईशा को ज्ञानेन्द्र की एक और शादी होने की बात पता चली तो पति की धोखेबाजी से नाराज होकर वह मायके चली गई। तब से ईशा और ज्ञानेन्द्र के बीच मनमुटाव चल रहा है। 18 मई की शाम करीब तीन बजे ज्ञानेन्द्र ईशा को मूसानगर स्थित मुक्ता देवी के दर्शन कराने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब दो दिनों तक दोनों लौटकर नहीं आए तो मायकेवाले खोजबीन में जुटे। कहीं सुराग नहीं लगने पर मां विनीता देवी ने काकादेव थाने में तहरीर देकर ज्ञानेन्द्र और उसके दो साथियों के खिलाफ अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


मृतका के मामा को किस प्रियंका ने किया था फोन
मंझनपुर (ब्यूरो)। 18 मई को देर रात ईशा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर काल किया था। मगर फोन ईशा की जगह ज्ञानेन्द्र ने उठाया और बोला कि थोड़ी देर बाद ईशा आप लोगों से बात करेगी। ईशा के मामा अजय सचान ने बताया कि 18 मई को आधी रात के समय उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन पर बात करने वाली युवती ने अपना नाम प्रियंका बताते हुए कहा कि ईशा ने दूसरी शादी कर ली है। मृतका के मामा अजय सचान को फोन करने वाली प्रियंका कौन थी? इसे लेकर परिजनों के साथ पुलिस भी परेशान है। एसओ महेवाघाट अर्जुन सिंह ने बताया कि फोन करने वाली युवती का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें