सपा, बसपा व कांग्रेस को भी उन्होंने निशाने पर लिया। कहा कि ये सब पार्टियां कहती थी कि आप पार्टी के लिए यूपी में कोई जगह नही है। भाजपा निकाय चुनाव में जीत का ढिंढोरा पीट रही है। जबकि निकाय चुनाव में भाजपा को 30 फीसदी ही वोट मिले हैं। भाजपा से ज्यादा निर्दलीय को 33 प्रतिशत बहुमत मिला।
उन्होंने सरायअकिल की जनता को भरोसा दिलाया कि 21 मई को निर्वाचित चेयरमैन अनूप सिंह की मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से होगी। इसके बाद सरायअकिल के विकास का मॉडल तय किया जाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह,अरुण सिंह, आदित्य आनन्द सिंह, सुधाकर पांडेय, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी,मो. हुसैन,पप्पू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहल्ला क्लीनिक का मंत्र दे गए संजय
बुधवार देर रात राज्यसभा सांसद संजय सिंह सरायअकिल पहुंचे। उन्होंने निर्वाचित चेयरमैन अनूप सिंह व सभासदों को बधाई दी। कहा कि दिल्ली माडल की तरह ही सरायअकिल में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना होगी। जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। दिल्ली सरकार जिस तरह से बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है, उसी तर्ज पर सरायअकिल का भी विकास होगा।