फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कहा कातिल बेटे को पागलखाना भेजो, जेल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के अमीना गांव में मंगलवार दोपहर बड़े भाई की हत्या करने वाला मनोरोगी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस गिरफ्तारी के दूसरे दिन भी उसका चालान नहीं कर सकी। मनोरोगी के खिलाफ पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली। मृतक की मां ने पुलिस को लिखकर दिया कि हत्यारे बेटे को पागलखाना भेजो जेल नहीं? इसे लेकर पुलिस असमंजस में हैं।
विज्ञापन

अमीना गांव निवासी अशोक केसरवानी मंगलवार दोपहर घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई मोनू पहुंचा और ताबड़तोड़ डंडे से प्रहार करने लगा। घटना में अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया अशोक की हत्या करने वाला छोटा बेटा मोनू मनोरोगी है। उसने पिछले दिनों अपनी मां शिवदुलारी पर भी हमला किया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शिवदुलारी ने मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा।
लेकिन अब तक उसने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी। उधर हत्यारोपी मोनू पुलिस हिरासत में है। थानाध्यक्ष भवारी सिंह का कहना है शिवदुलारी ने अपने प्रार्थना पत्र में मोनू को जेल नहीं बल्कि पागलखाना भेजने की बात कही है। इसे लेकर अफसरों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें