फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोहरे की धुंध में लिपटी सुबह, हाईवे पर थमी रफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घना कोहरा छाए रहने से बुधवार सुबह सड़कों पर यातायात की रफ्तार थमी रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी सतर्क होकर चलना पड़ा। हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर ही आगे बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंझनपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, प्रशांत ने बताया कि हाईवे पर ट्रकों और बसों की गति काफी धीमी रही, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बनती नजर आई।
स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धाता के शुभम ने कहा कि कोहरा इतना घना था कि सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड और डिवाइडर भी साफ नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में सावधानी बरतें, तेज गति से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें