फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पानी के लिए बह गए करोड़ों रुपये फिर भी सूख गई टोटियां

Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद
विज्ञापन
ब्लॉक के पिपरहटा गांव में जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये बह गए फिर भी टोंटी से सिर्फ तीन दिन पानी आने के बाद टोंटी सूख गई। साल भर पहले ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हुआ, पाइपलाइन और घर-घर नल कनेक्शन भी दे दिए गए, लेकिन जून 2025 में महज तीन दिन पानी आने के बाद आज तक टोटियां सूखी पड़ी हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार टेस्टिंग के बाद जून महीने में केवल तीन दिन तक ही टंकी से पानी की सप्लाई हुई। वह भी पूरे गांव में बराबर नहीं पहुंची। इससे करीब तीन हजार की आबादी को पेयजल के लिए 40 से 50 हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। संवाद
तीन दिन पानी आने के बाद सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। नल लगे होने के बावजूद एक बूंद पानी नहीं मिलता, मजबूरी में हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। - पुरुषोत्तम सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन

गांव की आबादी ज्यादा है और हैंडपंप बहुत कम हैं। सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन लग जाती है। जल जीवन मिशन से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है। -प्रवेश कुमार, ग्रामीण
गांव में पाइपलाइन बिछाने के दौरान रास्तों को खोदकर खराब कर दिया गया, गांव वालों को उम्मीद थी कि भले ही रास्ता खराब हो गया है कम से कम घर-घर शुद्ध पीने का पानी तो मिलेगा। लेकिन जल निगम विभाग की लापरवाही से लगता है घर पर पानी मिलने का सिर्फ सपना ही रहेगा। - उमाशंकर यादव, पिपरहटा

गांव में पाइपलाइन बिछाए और टंकी बने हुए साल भर से ज्यादा का समय हो चुका है। घर पर पानी मिलने की लालच में लोगों ने कनेक्शन भी ले लिया। जून महीने में सिर्फ तीन दिन आधे गांव में पानी की सप्लाई हुई उसके बाद से टोटियों से पानी निकलता हुआ देखने के लिए आंखें पथरा गई है। - नानबाबू, पिपरहटा

यदि परियोजना और टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है, इसके बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तो यह गंभीर विषय है। मामला संज्ञान में नहीं था। जांच कराकर जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। - जैपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम

गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद

गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद

गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद

गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद

गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी टोटी- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें