फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में एक साथ मनी होली-दीवाली, डीजे की धुन पर थिरके समर्थक

विज्ञापन
Money Holi-Diwali together in Sirathu, supporters dance to the tunes of DJ - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
शुक्रवार को सिराथू नगर पंचायत का अलग ही नजारा था। सप्ताह भर पहले होली खेल चुके लोग अपने चहेते नेता केशव प्रसाद को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते टीवी पर देख चहक उठे। समर्थकों ने एक दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ेल कर जहां होली खेली, वहीं आतिशबाजी कर दीपावली का पर्व भी मनाया। दोपहर बाद से ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर समर्थक डीजे लेकर पहुंचने लगे थे। इसके बाद खूब जश्न मनाया गया और डीजे की धुन पर युवा व बुजुर्ग खूब थिरके।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस बार सिराथू विधानसभा से चुनाव हार गए थे। इस कारण केशव प्रसाद के समर्थक जहां मायूस थे। हार के कारण यह भी माना जा रहा था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।
हालांकि, प्रदेश के चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण समर्थक मान रहे थे कि केशव प्रसाद मौर्य को फिर से डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं किए जाने से लोगों में संशय था। शुक्रवार सुबह से ही लोग शपथ ग्रहण को लेकर टेलीविजन पर टकटकी लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद जैसे ही डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने के लिए केशव प्रसाद मौर्य को बुलाया गया तो समर्थक खुशी से झूम उठे। सैकड़ों की संख्या में समर्थक डीजे लेकर रंग अबीर उड़ाते हुए सिराथू स्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास पहुंचे। यहां पर लोगों ने होली खेली और आतिशबाजी कर दीपावली का भी जश्न मनाया।

Money Holi-Diwali together in Sirathu, supporters dance to the tunes of DJ- फोटो : KAUSHAMBI

Money Holi-Diwali together in Sirathu, supporters dance to the tunes of DJ- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें