पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर बितर किया। घटना की जानकारी होते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में अस्थायी थाना होने के बावजूद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
संदीपनघाट थाना क्षेत्र का मोहिद्दीनपुर गौस गांव सोमवार को फिर हिंसा की चपेट में आने से बच गया। आरोपी के परिवार और मृतक के परिजन आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर बितर किया। घटना की जानकारी होते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में अस्थायी थाना होने के बावजूद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यह घटना उस समय हुई जब सपा और कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों को सांत्वना देने गांव में पहुंचा था।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए मोहिद्दीनपुर गौस गांव पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों ने मृतकों के परिजनों पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मची रही। मृतक के परिजनों और आरोपी के परिवारीजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। यह घटना एएसपी समर बहादुर के सामने हुई। घटना के बाद पुलिस ने और सख्ती बढ़ा दी।