फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर बदमाशों ने युवक को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध पर बदमाशों ने युवक को मारा चाकू
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव में शनिवार रात हुई घटना
चायल (संवाद)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव में शनिवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार दिया। इसके बाद नकदी, गहने समेत हजारों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी की तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चलौली निवासी रामशरण विश्वकर्मा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका मकान गांव के किनारे सुनसान स्थान पर है। शनिवार रात इसी का फायदा उठाते हुए दीवार फांदकर बदमाश भीतर घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर रामशरण के बेटे मनोज कुमार को पेट में चाकू मार दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देकर लुटेरों ने शोर मचाने से रोक दिया था। दस हजार रुपये नकद व करीब 50 हजार रुपये के गहने लेकर उनके चले जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि लुटेरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। चाकू लगने से घायल युवक को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें