फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत

Thu, 09 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक सवार अधेड़ राम-वन-गमन मार्ग के असवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर के पांडेय मऊ निवासी राकेश पाल (43) खेती किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी सुषमा देवी के अलावा दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, राकेश मंगलवार रात भरवारी कस्बे में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गए थे।
रात करीब नौ बजे जैसे ही वह राम वनगमन मार्ग के असवा मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण राकेश के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश को जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें