फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज को मिली सी-आर्म मशीन, हड्डी के उपचार में मिलेगी मदद

Tue, 10 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रखी सी-आर्म मशीन।  संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हड्डी के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां सी-आर्म मशीन आने से अब हड्डी से संबंधित ऑपरेशन और उपचार में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को रेफर करने की आवश्यकता भी कम पड़ेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से सी-आर्म मशीन की कमी के कारण हड्डी के कई मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कत होती थी। 18 फरवरी को इस समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज को सी-आर्म मशीन उपलब्ध करा दी गई।
डॉक्टरों का कहना है कि इस मशीन की मदद से हड्डी के ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की स्थिति को आसानी से देखा जा सकता है। इससे सर्जरी अधिक सटीक तरीके से की जा सकेगी और जटिल मामलों में भी उपचार बेहतर ढंग से संभव होगा।
विज्ञापन

:: सी-आर्म मशीन मिलने से हड्डी से संबंधित ऑपरेशन करने में काफी सुविधा होगी। इससे सर्जरी के दौरान अंदर की स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। अब कई जटिल ऑपरेशन भी मेडिकल कॉलेज में ही संभव होंगे, जिससे मरीजों को बाहर रेफर करने की जरूरत कम पड़ेगी।
विज्ञापन

- डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य

मेडिकल कॉलेज में रखी सी-आर्म मशीन।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें