फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उमरवल यमुना घाट पर अवैध बालू खनन पकड़ा, जेसीबी से नदी में फेंकवाए गए ढेर

Tue, 10 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घाट पर लगे बालू के ढेर को नदी में डालता जेसीबी- विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल यमुना घाट पर अवैध बालू खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां घाट पर अवैध रूप से जमा किए गए बालू के ढेर को जेसीबी की मदद से नदी में डलवा दिया गया।
विज्ञापन


उमरवल यमुना घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की ओर से खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू खनन और भंडारण किए जाने की पुष्टि हुई।
आरोप है प्रयागराज जनपद की सीमा से बालू निकालकर कौशाम्बी क्षेत्र में लाकर जमा की जा रही थी। घाट पर छोटी-छोटी नावों के जरिए बालू लाकर उसका ढेर लगाया गया था। सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी पहले ही वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद खनन इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान घाट पर नावों के जरिये बालू लाकर ढेर लगाए जाने की बात सामने आई। अवैध रूप से जमा बालू को जेसीबी से हटवाकर यमुना में डलवा दिया गया है और मामले में आरोपियों के खिलाफ पत्रावली तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। चंद्र प्रकाश जायसवाल, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें