फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 03 Apr 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- पश्चिमशरीरा कोतवाली के पोतनिहा का पूरा गांव में मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के पोतनिहा का पूरा गांव में मंगलवार शाम एक विवाहिता का घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। घटना के वक्त विवाहिता के ससुराल वाले खेत में थे। शाम को वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना में फिलहाल किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पोतनिहा का पूरा गांव निवासी दशवंत सिंह उर्फ लल्लन की पत्नी रानी देवी (30) मंगलवार शाम को खेत से जल्दी घर लौट आई। परिवार के लोगों ने समझा की कुछ दिक्कत होने के कारण आराम करने गई होगी। देर शाम परिजन खेत से घर लौटे तो रानी का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। इस पर घरवाले चीख पड़े। शोरगुल पर मोहल्ले के लोग जुटे व पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका। लल्लन की शादी आठ साल पहले चित्रकूट जिले के राजापुर कोतवाली अंतर्गत सीकरी गांव की रानी से हुई थी। लल्लन का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई थी, जिससे किसी को खुदकुशी के लिए विवश होना पड़े। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें