फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 09 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हकीमपुर गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

संदीपन घाट कोतवाली के सिंकदरपुर बजहा गांव निवासी शिवचंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव (23) की शादी दो साल पहले हकीमपुर गांव के धारा यादव के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को प्रियंका का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच पति धारा यादव ने फोन कर घटना की जानकारी मायके वालों को दी।
विवाद के बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात करीब दस बजे जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर झरोखे से देखा तो प्रियंका साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। फंदा काटकर प्रियंका को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रियंका के पिता शिवचंद्र ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर पति और सास ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें