फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कैंप लगा हल किए भूमि विवाद, पत्थर उखाड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ऊनो गांव में मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनते सीओ व राजस्व की ट
विज्ञापन
मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने कैंप लगाकर भूमि विवादों का निस्तारण किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने चायल तहसील के परसरा गांव में आयोजित कैंप का स्थलीय निरीक्षण कर मामलों का सत्यापन किया। कैंप में चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो मामलों में विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पत्थरगढ़ी के बाद यदि कोई पत्थर उखाड़ता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मंझनपुर तहसील के ग्राम ऊनों में भी राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई मामलों का निस्तारण किया। वहीं सिराथू तहसील के अफजलपुरवारी में आयोजित कैंप के दौरान 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया गया। इसी क्रम में पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

ऊनो गांव में मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनते सीओ व राजस्व की ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें