फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Fri, 18 Aug 2023 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी

नेवादा। पिपरी कोतवाली के काठगांव में ब्याही युवती को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के चक नारा गांव की जिया परवीन ने बताया कि सात साल पहले उसका निकाह काठगांव में अबरार अहमद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मायके से एक लाख रुपये नकदी के साथ बुलेट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच जिया परवीन को एक बेटा भी हुआ, लेकिन यातनाएं कम नहीं हुई। सात महीने पहले ससुरालियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों परिवार के बीच पंचायत कराई, लेकिन बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार की रात पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अबरार, ससुर अंसार समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें