फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्प दंश की शिकार महिला की नीम-हकीम के चक्कर में गई जान

Fri, 18 Aug 2023 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्प दंश की शिकार महिला की नीम-हकीम के चक्कर में गई जान
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बहादुरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बहादुरपुर गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति इलाज के लिए रात भर नीम हकीम के चक्कर लगाता रहा। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी चौबेलाल की पत्नी संगीता (41) को बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे सांप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर पति चौबे लाल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जगह उसे करारी कोतवाली के घमसिरा गांव में रहने वाले नीम हकीम के पास दवा पिलाने ले गया। इससे उसकी तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। इसके बाद संगीता को तन्नापर गांव में रहने वाले दूसरे वैद्य के पास ले गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह संगीता को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें