फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पलरा गांव की सविता देवी पुत्री रामरूप ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना स्थित गढ़ा निवासी अनूप से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर पहले ससुरालियों ने उसकी पिर्टाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति अनूप, ससुर छेदीलाल व इनके परिवार की ही संगीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें