फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग में गुलजार हुए बाजार किट में मिल रही पूरी पूजन सामग्री

Fri, 08 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी में सहालग को लेकर पूजन सामग्री से सजी दुकान -संवाद
विज्ञापन
सहालग के चलते कस्बे और आसपास के बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। खासकर पटवा और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। 500 से 1500 रुपये तक में शादी-विवाह की पूरी पूजन सामग्री किट के रूप में एक ही जगह मिल रही है, जिससे लोगों को अलग-अलग दुकानों पर भटकना नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन

कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में दर्जनों दुकानें पूजन सामग्री से सजी हुई हैं। यहां भंवरी, ओखल-मुसल, सुपा, मौर, सिल-बट्टा, हल, मिट्टी के कलश, पीढ़ा और सुपली जैसे पारंपरिक सामान आसानी से उपलब्ध हैं। मंडप छाजन और पटवा पूजन के लिए तैयार विशेष सेट भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदार पप्पू साहू ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 500 से 1500 रुपये तक के पूजन किट तैयार किए गए हैं।

करारी में सहालग को लेकर पूजन सामग्री से सजी दुकान -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें