सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखतीं ममता दिवाकर। स्रोत: प्रशासन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बीते आठ व नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम हाल में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ लीगल सर्विसेज का आयोजन किया गया था। कॉन्फ्रेंस में कौशांबी का प्रतिनिधित्व पराविधिक स्वयंसेविका ममता दिवाकर ने किया।
बुधवार को कॉन्फ्रेंस से लौटने के बाद ममता दिवाकर ने बताया कि यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसका श्रेय अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल, ऑफिस स्टाफ एवं अपने सहयोगी पराविधिक स्वयंसेवकों को दिया।