फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 30 दिन में आवेदकों को उपलब्ध कराएं मांगी गईं सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौशाम्बी दौरे पर आए राज्य सूचना आयुक्त ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जनसूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरटीआई के तहत मांगी जाने वालीं सूचनाएं आवेदक को 30 दिन के अंदर उपलब्ध करा दें। अगर, अतिरिक्त शुल्क लिया जाना है तो 30 दिन के अंदर इसकी सूचना आवेदक को दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जनसूचना अधिकारी को आवेदन के निस्तारण में समस्या आ रही है तो अवगत कराएं। दिक्कतें दूर कराई जाएंगी। कहा कि जो रिकॉर्ड में उपलब्ध है, उसे ही दिया जाना है। सूचना जेनरेट नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी की सूचना अगर जनहित से जुड़ी नहीं है तो सूचना नहीं दी जा सकती। बैठक में एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें