फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अजुहा के महेश गौतम को राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार, युवाओं में खुशी

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अजुहा के ​खिलाड़ी महेश गौतम को सम्मानित करते स्वर्ण भारत परिवार ट
विज्ञापन
संसाधनों की कमी को मात देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे महेश कुमार गौतम ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। अजुहा के मौलाना आजाद नगर निवासी महेश को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 70 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल के इकलौते अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट के रूप में महेश का चयन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया। समारोह में विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।
अजुहा के मौलाना आजाद नगर निवासी स्वर्गीय राजाराम के सबसे छोटे पुत्र महेश चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण किया है। वर्ष 2021 से पैरा एथलेटिक्स में दौड़ और लंबी कूद में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

नोएडा, बरेली और गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं में लगातार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 25 से 28 मई तक बेंगलुरु में होने वाली ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी वह प्रतिभाग करेंगे। महेश ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई विजय कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें