फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भरवारी में रुकेगी महानंदा, कंफर्म टिकट वाले करेंगे यात्रा

विज्ञापन
Mahananda will stop in Bharwari today, confirmed ticket will travel - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
आज भरवारी में रुकेगी महानंदा, कंफर्म टिकट वाले करेंगे यात्रा
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहली बार जिले में रुकेगी महानंदा एक्सप्रेस
स्टेशन पर किए गए सुरक्षा इंतजाम, यात्री को दो आईडी लेकर आना होगा साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर बंद ट्रेनों के परिचालन को छूट मिल चुकी है। लॉकडाउन के बाद पहली बार जिले से होकर दिल्ली की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस का सोमवार को भरवारी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। स्टेशन से सवार होने वाले मुसाफिरों को दो आईडी लेकर आना होगा।
कोविड-19 को लेकर ट्रेनों का परिचलान बंद हो गया था। जिन लोगों ने पहले से अपना रिजर्वेशन कराया था वह निरस्त हो चुके है। अब कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही ट्रेनों के परिचलन को फिर से मंजूरी मिली है। इसी कड़ी में सोमवार को भरवारी रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। स्टेशन मास्टर सोमचंद्र का कहना है कि ट्रेन संख्या 15084 महानंदा एक्सप्रेस भरवारी स्टेशन में रुकने का आदेश मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने दिया। इस ट्रेन में जिन यात्रियों का पहले से रिजर्वेशन व कंफर्म सीट है वही सफर कर सकेंगे। ट्रेन सुबह 9:29 मिनट पर व शाम 5:15 पर भरवारी स्टेशन पर खड़ी होगी। यात्रियों को समय से दो घंटे पूर्व स्टेशन पहुंचना होगा।
विज्ञापन

---
सफर से पहले करानी होगी थर्मल स्क्रीनिंग
भरवारी। स्टेशन मास्टर सोमचंद्र का कहना है महानंदा एक्सप्रेस में जिन लोगों का कंफर्म टिकट है वह दो घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचेंगे। यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दिया गया है। यात्री को अपने साथ आधार कार्ड व एक अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। स्टेशन मास्टर का कहना है संक्रमण रोकने के लिए जिन लोगों को सफर करना है उन्हें अपने साथ घर से सैनिटाइजर व मास्क लेकर आना होगा।
विज्ञापन

----
रास्ते में भी होगी ट्रेन की चेकिंग
भरवारी। स्टेशन मास्टर का कहना है बिना टिकट कोई भी यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकेगा। रास्ते में टीटी ट्रेन की चेकिंग करेगा। ट्रेन में स्लीपर क्लास के कोच लगेंगे। जनरल बोगी नहीं होगी, ट्रेन पूरी तरह से सैनिटाइज होकर निकलेगी। भरवारी रेलवे स्टेशन से सवार होकर निकलेने वाले यात्री सुरक्षा मानक पूरा करने के बाद ही ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें