फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से तीन लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी से लूटे तीन लाख रुपये
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव के समीप हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव के समीप गुरुवार सुबह बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर एक मवेशी कारोबारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर उसकी चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर शहर के पीरनपुर मोहल्ले का मो. राजू पुत्र अलीम मवेशी कारोबारी है। गुरुवार सुबह वह अपनी फार्च्यूनर (चार पहिया) गाड़ी से कुम्हियावां बाजार जा रहा था। उसने बताया कि अजरौली गांव के समीप एक कार सड़क के बीचोबीच खड़ी थी। इससे राजू के चालक ने जगह नहीं मिलने पर गाड़ी रोक दी। तभी कार सवार चार लोग निकले और तमंचे की बट से राजू की गाड़ी का चारों शीशा तोड़ दिया। फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर तीन लाख तीस हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एसपी प्रदीप गुप्ता व सीओ सिटी एसएन पाठक भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे पकड़े नहीं जा सके। मामले में पीड़ित मवेशी कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी का कहना है कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें