फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 290 वाद निस्तारित

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 290 वाद निस्तारित किए गए। जबकि 433438 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला जज कौशलेंद्र यादव ने सात वाद, अपर जनपद न्यायाधीश महेश चंद्र कुशवाहा ने फौजदारी के 26 वाद का निस्तारण कर 420348 रुपये जुर्माना वसूला। अपर जनपद न्यायाधीश रामचंद्र यादव ने एक फौजदारी वाद का निस्तारण किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र विजय श्रीनेत ने 61 फौजदारी वाद का निस्तारण कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज सीडि रमेश चंद ने 30 वाद का निस्तारण कर 940 रुपये जुर्माना और तीन उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर 4421560 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया। सिविल जज जूडि दीपकांत मनि ने एक वाद का निस्तारण कर 1000 रुपये प्रतिकर दिया और 13 फौजदारी वाद का निस्तारण कर 1350 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह ने 27 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2800 रुपये अर्थदंड वसूल किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश ने बताया कि अब 13 अगस्त को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें