फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर डटे रहे लेखपाल

विज्ञापन
Lekhpal stood on strike - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धरने पर डटे रहे लेखपाल
विज्ञापन

मंझनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संगठन का जिला मुख्यालय के डायट मैदान में शुक्रवार को धरना, प्रदर्शन जारी रहा। उधर, एसडीएम सदर ने दो लेखपालों के खिलाफ सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के लेखपाल पिछले डेढ़ महीने से चरणबद्घ आंदोलन कर रहे हैं। दस दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच प्रशासन की ओर से कई मर्तबा आंदोलन खत्म करने के लिए लेखपालों से वार्ता की गई। पर, बात नहीं बनी। हड़ताल के कारण काम प्रभावित होता देख डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आठ लेखपालों को बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बाद भी लेखपाल हड़ताल पर डटे रहे। दो दिन पहले 20 लेखपालों का तबादला कर दिया गया। इनमें से सदर तहसील के लेखपाल कमलेश कुमार और सुल्तान अहमद ने तबादले के बाद भी चार्ज नहीं लिया। इससे नाराज एसडीएम राजेश चंद्रा ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ सेेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दिया। उधर शुक्रवार को भी लेखपाल डायट मैदान पर जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव की अध्यक्षता में धरनारत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें