फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : न्यायिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना, अपमानित करने का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया।
विज्ञापन
कौशाम्बी में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने जिला जज को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं का आरोप है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और लोअर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। अधिकारी समय से न्यायालय में नहीं बैठते और मुकदमों की फाइलें दूसरे न्यायालयों में स्थानांतरित कर दी जाती हैं। इससे मुकदमों के निस्तारण में देरी हो रही है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों पर कोर्ट में अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों को समय से न्यायालय में बैठने और बार-बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने का निर्देश देने की मांग की। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।इस दौरान अधिवक्ता लक्षकांत त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, राम सागर दिवेदी,अंकित त्रिपाठी, विकास शुक्ला, उत्तम शुक्ला सहित अन्य कई अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें