फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पेट्रोल पंप से निकलते ही कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Fri, 16 Jan 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बजे पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवा कर सड़क पर चढ़ते ही तेज़ रफ़्तार चार पहिया ने टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चार पहिया में फंस गई जिससे चार पहिया का टायर फट गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज इलाके के रसूलपुर गिरसा ककरही तालाब के पास कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार में फंस गई। 
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड 15 देहदानी रमाशंकर नगर के सिंघिया निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र कुशवाहा (49) पुत्र लल्लू राम कुशवाहा जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। दोपहर में बाइक से रसूलपुर गिरसा ककरही तालाब के पास स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहे थे। वह जैसे ही राम वन गमन मार्ग पर पहुंचे वैसे ही मूरतगंज की तरफ आ रही तेज रफ्तार चार पहिया ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

इस दौरान कार का पहिया भी तेज आवाज के साथ फट गया। मौका पाकर चालक बाहर कूद गया। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। अधिवक्ता पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दो बच्चे मानवी (10) और वेद (8) हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें