फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घाटों पर उमड़ा रेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Fri, 16 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ा कुबरी घाट पर गंगा स्नान के बाद पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को कड़ा क्षेत्र पूरी तरह से श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भोर से ही कड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर कड़ा के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, हनुमान घाट, वृंदावन घाट, अकबरपुर घाट और असतपुर घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद खिचड़ी और तिल का दान किया। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालु मां शीतला के दरबार पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
मकर संक्रांति के मौके पर जिले के पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने भी कड़ा पहुंचकर मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी बांटकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

खिचड़ी वितरण का आयोजन:
पर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवीगंज, कड़ा, दारानगर और फरीदगंज सहित कई इलाकों में लोगों ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की। देवीगंज बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज साहू ने व्यापारियों के साथ मिलकर चौराहे पर खिचड़ी वितरण कर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।

कड़ा कुबरी घाट पर गंगा स्नान के बाद पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

कड़ा कुबरी घाट पर गंगा स्नान के बाद पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें