फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 48 घंटे बाद भी शव का नहीं हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव में महुआ के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने के मामले में 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। छोटे भाई ने पुलिस से हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

थुलगुला गांव के मजरा काजीपुर निवासी अमित (30) पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर महुआ के पेड़ के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मंगलवार को गुजरात से घर पहुंचे छोटे भाई सोनू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
बताया कि कुछ दिन पहले अमित के साथ मारपीट हुई थी और रविवार शाम फोन पर हुई बातचीत में उसने इस घटना का जिक्र भी किया था। इसी आधार पर उसने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें