फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के अमिरसा गांव में सोमवार दोपहर जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ गाली गलौज व मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की ओर से महिलाओं के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

अमिरसा गांव निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि पड़ोस के गोकर्ण कुमार से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर को वह अपने खेतों पर मौजूद थे, आरोप है कि इसी दौरान गोकर्ण कुमार, रुपचंद्र और आकाश पांडेय उर्फ मोनू मौके पर पहुंचकर उन्हें मारने पीटने लगे। वहीं खेतों पर मौजूद घर की महिलाएं काजल पांडेय, रेनू पांडेय, निशा पांडेय और मुन्नी पांडेय ने जब बीच बचाव करना चाहा तो तीनों आरोपियों ने उन्हें मारना छोड़कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से महिलाओं को ही पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर मौके पल जुटे अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। मामले में शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें