फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी इलाके में शनिवार की शाम हुई घटना

Tue, 05 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीमार भाभी की तीमारदारी के लिए मायके आई विवाहिता के साथ शनिवार की शाम गांव के ही 4 युवकों ने दुराचार की कोशिश की। चीख-पुकार मचाने पर गांववाले दौड़े तो सभी युवक उसे धमकियां देते हुए भाग निकले। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी करारी कोतवाली पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में ब्याही गई एक युवती का मायका करारी इलाके के एक गांव में है। उसने बताया कि भाभी की तबीयत कुछ दिनों से खराब है। भाभी की देखरेख के लिए पांच दिन पहले वह मायके आई थी। शनिवार  शाम वह खेत  की ओर गई थी। आरोप है वहीं गांव के चार युवकों ने उसे धर दबोचा। उसके साथ इन युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को युवकों के चंगुल से बचाने के लिए वह चीखने लगी।

चीख-पुकार पर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख चारों लोग कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि उसने शाम को ही घटना की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी थी। मगर इलाकाई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी आरके पांडेय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करारी एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें