फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

Tue, 05 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/करारी (कौशाम्बी)। सड़क हादसे में सोमवार शाम सैदनपुर गांव की पिंकी (10) और उसके भाई आकाश (6) की मौत हो गई। मां-बाप के साथ दोनों मौसी के घर शादी में शामिल होने गए थे। लौटते समय गांव के समीप ही सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। एक साथ भाई-बहन की मौत से घर में कोहराम मचा है। हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

 
करारी कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी जंगली प्रसाद मजदूर है। उसके एक बेटी और 5 बेटे हैं। रविवार को सभी बच्चे मां-बाप के साथ मौसी के यहां शादी में शामिल होने पनारा गोपालपुर (धाता) फतेहपुर गए थे। सोमवार शाम धाता से मंझनपुर आने के बाद घर जाने के लिए टेंपो पर सवार हो गए। शाम करीब 5 बजे दीवार कोतारी के पास सभी लोग टेंपो से उतरे थे। यहां से सैदनपुर गांव लगभग 300 मीटर है। जंगली प्रसाद ने बताया कि वह, उसकी पत्नी मालती देवी और अन्य बच्चे सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर पानी पीने लगे थे जबकि आकाश (6) और पिंकी (10) सड़क पार करने लगे। बताया  दोनों जब सड़क पार कर रहे थे तभी करारी की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों भाई-बहन को रौंद दिया।

 इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि खून से लथपथ दोनों बच्चों को लेकर जंगली प्रसाद और स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंचे। एक निजी हॉस्पिटल में भी चेक कराया।  मगर  चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक साथ भाई-बहन की मौत से मां-बाप के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पिंकी पांच भाइयों में अकेली बहन थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें