फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: राम वनगमन मार्ग के लिए भूमि की गई चिह्नित

Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
राम वनगमन मार्ग के लिए भूमि की गई चिह्नित 46 गांवों में भूमि सर्वे का काम पूरा, मुआवजे का हो रहा आकलन अयोध्या से चित्रकूट तक बनना है 260 किमी लंबा राम वनगमन मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अयोध्या से चित्रकूट तक प्रस्तावित राम वनगमन मार्ग के लिए कौशाम्बी के 46 गांवों में भूमि का सर्वे हो चुका है। भूमि के अधिग्रहण में कितना मुआवजा देना पड़ेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। मार्च के आखिर तक इसे पूरा करके अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। जुलाई में राम वनगमन मार्ग का निर्माण भी चालू हो जाएगा।
करीब 260 किमी लंबे राम वनगमन मार्ग में मोहनगंज से कर्वी तक 160 किमी सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन प्रयागराज को दी गई है। 160 किमी यह सड़क प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट और फतेहपुर जनपद से होकर गुजरेगी। इसमें से बसेड़ी कछार से राजापुर तक 57 किमी सड़क कौशाम्बी जनपद में होगी। इसके लिए 46 गांवों में करीब 200 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें सरकारी और किसानों की भूमि दोनों शामिल है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भूमि का सर्वे करा लिया गया है। अब अधिग्रहण की तैयारी है।
विज्ञापन

काश्तकारों को भूमि के एवज में कितना मुआवजा देना पड़ेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अवार्ड करके अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू होगी। राम वनगमन मार्ग बनने के बाद कौशाम्बी के साथ चित्रकूट से प्रयागराज और अयोध्या तक आवागमन सुलभ होगा।
इंसेट
शुरू हो गई है टेंडर प्रक्रिया
मंझनपुर। करीब 4500 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए एक तरफ भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है तो दूसरी ओर निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाई में राम वनगमन मार्ग का निर्माण भी चालू हो जाएगा। संवाद
वर्जन
राम वनगमन मार्ग के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। मुआवजे का आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद अधिग्रहण शुरू होगा। जुलाई में निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की जाएगी।-अनुज, एई, पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें