Krishna Janmashtami today, the birth anniversary of Kanha will be celebrated from house to house
- फोटो : KAUSHAMBI
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। कान्हा के जन्मोत्सव पर घर-घर व्रत व पूजन होगा। मंदिरों के साथ घर पर आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। इसे लेकर रविवार को बाजारों में चहल-पहल रही। भक्त कान्हा की पोशाक व झूले खरीदते दिखाई दिए। सुबह से लेकर देर शाम तक दुकानों में भीड़ दिखाई दी। मंदिरों में देर शाम तक तैयारियां होती रही। बजहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में धूमधाम के साथ कान्हा का जन्मदिन मनाया जाएगा। सोमवार को मंदिर में रात आठ बजे से एक बजे तक भजन कीर्तन होगा। इस बीच अर्धरात्रि को ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पुजारी पारस नाथ पांडेय ने बताया कि इसे लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है।
संदीपन आश्रम का हो रहा कायाकल्प
चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने संदीपन आश्रम के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि उनके बाबा ने यहां मंदिर का निर्माण करवाया था। उसके बाद अब उन्होंने अपने निजी धन से मंदिर का कायाकल्प कर रहे है। आश्रम में संदीपन ऋषि, सुदामा सहित 16 बटुकों की मूर्तियां स्थापित की जाएगी। जयपुर से पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। विशाल गेट के साथ पूरे परिसर में पत्थर लगवाए जाएंगे। स्टील की रेलिंग के साथ-साथ हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। सभी काम शुरू करा दिए गए हैं। जबकि, प्रभास गिरी पर भगवान श्रीकृष्ण के इस मंदिर आज भी उसी अवस्था में पड़ा हुआ है। सैकड़ों साल पुराना यह मंदिर जैन मंदिर के पास में है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के चरण चिन्ह के अलावा भगवान श्रीकृष्ण की गोवंशों के साथ मूर्ति बनी हुई है। मंदिर में पूजा के लिए एक स्थानीय पुजारी को रखा गया है।
Krishna Janmashtami today, the birth anniversary of Kanha will be celebrated from house to house- फोटो : KAUSHAMBI