फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीएनसी गोदाम के पीछे युवक की हत्या कर शव छिपाया

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनसी गोदाम के पीछे युवक की हत्या कर शव छिपाया
विज्ञापन

- शव के ऊपर पड़ी थी सीमेंट की कई बोरियां, सिर के पीछे थे चोट के निशान
- मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव बुधवार को पीएनसी गोदाम के पीछे नाले में मिला है। शव नाले में सीमेंट की बोरियों से दबा था। खोजबीन कर रहे परिजनों ने शव देखा तो हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मामले में पीएनसी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव के समीप पीएनसी कंपनी (राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण करा रही संस्था) के परिसर में सीमेंट गोदाम है। इसी के पास स्थित नाले में अटसराय गांव निवासी रामचंद्र (32) का बुधवार को शव मिला। रामचंद्र मंगलवार को अपने खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को रामचंद्र का शव मिला। आरोप है कि कातिलों ने उसके सिर पर वार करने के बाद मौत के घाट उतारा और ऊपर से सीमेंट की बोरियों से उसे दबा दिया। मृतक की पत्नी अनुराधा ने पीएनसी कर्मचारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वर्जन
प्रथम दृष्टया अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें