फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर से अगवा छात्र डंपर से कूदकर पहुंचा पुलिस के पास

विज्ञापन
kidnapped student ran away from kidnapper's dumper
विज्ञापन
सरायअकिल। जौनपुर से अपहृत आठवीं का छात्र शनिवार को कौशाम्बी में मिला। उसे एक डंपर में बैठाकर बालू घाट की तरफ ले जाया जा रहा था। रास्ते में डंपर से कूदकर भागा छात्र ग्रामीणों के जरिये सरायअकिल कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और अपने अपहरण की कहानी बताई। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन उसे लेने के लिए जौनपुर से कौशाम्बी के लिए निकल पड़े हैं। जौनपुर कोतवाली के नईगंज निवासी अनिल दुबे एक समाचार पत्र के संपादक हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा किशन दुबे शहर के सेंट जॉन पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र है। छात्र किशन ने बताया कि 30 नवंबर को वह घर से कुछ सामान खरीदने बाजार की तरफ पैदल जा रहा था। तभी दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश उसे कहां ले गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे उसे होश आया तो खुद को उसने एक डंपर में पाया। बताया कि डंपर चालक सरायअकिल के तिल्हापुर मोड़ के पास गाड़ी रोककर मोबाइल पर किसी को उसके बारे जानकारी दे रहा था। चालक की बात सुनते ही वह डंपर से कूदकर भागते हुए रुसहाई घाट पहुंचा और ग्रामीणों से आपबीती कही। यह भी बताया कि डंपर में तीन और लड़के सवार थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने फोनकर इसकी खबर किशन के पिता को दी। थानाध्यक्ष विजय विक्रय सिंह ने बताया कि परिजन जौनपुर से निकल पड़े हैं। एसओ के मुताबिक किशन का इससे पहले भी 23 अक्तूबर को अपहरण हो चुका है।
चोरी की बाइक व तमंचा के साथ एक धराया
मंझनपुर। सदर कोतवाली के टेंवा चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शुक्रवार रात वह जवाहर विद्यालय के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजर रहा एक बाइक सवार पुलिस के रोकने पर भागने लगा। संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल पासी पुत्र राधेश्याम निवासी कोर्रों बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके पास मौजूद सीडी डीलक्स बाइक भी चोरी की निकली। युवक के खिलाफ लिखापढ़ी कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें