इलाके के भैला मकदूमपुर गांव के एक युवक की सूरत में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। भैला मकदूमपुर निवासी बिरजा लोधी किसानी करते हैं। उनके चार बेटे हैं। छोटा बेटा विकास कुमार (18) सूरत में रहकर नौकरी करता था।
रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने किराए के कमरे से कंपनी के लिए निकला। रास्ते में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विकास की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिवार वाले सूरत के लिए रवाना हो गए हैं।