फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन

Thu, 05 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावी हो गई है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। जिले भर में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगवाई गई प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनर हर हाल में हटवा दिए जाएं। यह बातें बुधवार की शाम कलक्ट्रेट के सभागार में मातहतों के साथ बैठक में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन


    डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार की शाम विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्वाचन कार्य में लगे अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर हर हाल में सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हट जानी चाहिए। बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सभी एसडीएम व संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें