फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आठ लाख के गांजा के साथ स्कार्पियों सवार दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार भोर पता चला कि चित्रकूट जिले की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियों से गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष महेवाघाट चंद्रभूषण मौर्य व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ महेवाघाट स्थित यमुना पुल के समीप डट गए।
विज्ञापन
भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व महेवाघाट कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार भोर महेवाघाट स्थित यमुना पुल से स्कार्पियों सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार से 33 किलो पांच सौ ग्राम बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा है।

सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार भोर पता चला कि चित्रकूट जिले की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियों से गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष महेवाघाट चंद्रभूषण मौर्य व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ महेवाघाट स्थित यमुना पुल के समीप डट गए। करीब तीन बजे जैसे ही स्कार्पियों दिखी बैरीकेडिंग कर गाड़ी रोक ली गई।

विज्ञापन


तलाशी में स्कार्पियों के अंदर बड़ी बोरी (झाल) में भरा 33 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हु्आ। स्कार्पियो सवार तस्करों की पहचान चित्रकूट जिले के रैपुरा कोतवाली अंतर्गत गड़वारा निवासी शुभम द्विवेदी व बच्चीलाल के रूप में हुई। शुभम के खिलाफ रैपुरा में जु्आ अधिनियम व बलवा का केस दर्ज है। बच्चीलाल के खिलाफ अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। शुभम ने बताया कि वह गांजा लाकर जिले के विभिन्न स्थानों पर बेचा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें