फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : श्रद्धालुओं से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, चार की हालत नाजुक

Fri, 19 Nov 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
kaushambi News : ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव के समीप शुक्रवार की भोर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कानपुर (यशोदानगर) निवासी छोटे मिश्रा (50) और हरि प्रसाद शुक्ला (66) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


 कानपुर शहर के यशोदा नगर निवासी छोटे मिश्रा की ताई का पिछले दिनों निधन हो गया था। छोटे मिश्रा बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद अपनी वैन से ताई का अस्थि कलश संगम में विसर्जित करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनके साथ पड़ोस में रहने वाले परिवार व रिश्तेदारी के हरि प्रसाद शुक्ला (66), गोविंद प्रसाद शुक्ला (65), कृष्ण कुमार उर्फ पुत्तन (46), गुड्डू मिश्रा (44) और रामकुमार भी सवार थे।

विज्ञापन

रास्ते में कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव के समीप भोर में चार बजे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार छोटे और हरि प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों को खबर करने के साथ ही पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। दोपहर में ही पीड़ित परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कानपुर रवाना हो गए हैं। उधर, हादसे को अंजाम देकर भागे ट्रक और चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें