मऊ जिले की चंदा देवी उर्फ उमैरा के साथ छह साल से लिव इन रिलेशनसिप में रह रहा आरिफ हुसैन मंगलवार को उसकी हत्या करने के बाद शव छ़ोड़कर भाग निकला। मामले में मृतका की नाबालिग बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फौरी जांच में चंदा देवी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
मऊ जिले की चंदा देवी उर्फ उमैरा के साथ छह साल से लिव इन रिलेशनसिप में रह रहा आरिफ हुसैन मंगलवार को उसकी हत्या करने के बाद शव छ़ोड़कर भाग निकला। मामले में मृतका की नाबालिग बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फौरी जांच में चंदा देवी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मऊ जिले के हलदलपुर कोतवाली इलाके के दिलौक्षा गांव की चंदा देवी (35) के पति दुर्गेश सिंह फौज में थे। करीब सात साल पहले संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई। चंदा अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ मऊ के भलईपुर में ब्यूटी पार्लर का संचालन कर भरण-पोषण करती थी। वर्ष 2016 में चंदा की मुलाकात जिले के परिश्चमशरीरा कोतवाली इलाके के मिरदहन का पूरा निवासी आरिफ हुसैन से हुई।
आरिफ मऊ जिले के जोगापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस चलाता था। दोनों की नजदीकी बढ़ी। इसके बाद आरिफ, चंदा व उसकी दोनों बेटियों को अपने साथ कौशाम्बी लाया। चंदा को अपने घर ले जाने के बजाय आरिफ आषाढ़ा गांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
चंदा की बड़ी बेटी सृष्टि सिंह (12) के मुताबिक आरिफ मां (चंदा) को उमैरा कहकर बुलाता था। 13 फरवरी को चंदा की तबीयत खराब हुई। उसे पेट में दर्द व मिचली आने की शिकायत थी। सृष्टि के मुताबिक आरिफ, चंदा को जबरन इलाज कराने मिर्जापुर जनपद ले गया। वहां शाम को चंदा ने फोन पर सृष्टि से बात की और बताया कि एक-दो दिन में वह घर आ जाएगी।
फोन कटने के महज एक घंटे बाद आरिफ ने दोबारा सृष्टि को फोन करके बताया कि चंदा की मौत हो चुकी है। मंगलवार को आरिफ एंबुलेंस से चंदा का शव अषाढ़ा लेकर पहुंचा। यहां लाश उतारने के बाद वह भाग निकला। मामले में सृष्टि के बयान के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इनका कहना है
अषाढ़ा गांव में रह रही विवाहिता के मौत हो जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। विवाहिता की बेटी ने बताया कि उसकी मां की हत्या किया गया है। महिला लिव इन में रह रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी