फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : महिला को पति ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 24 May 2022 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सैनी कोतवाली के जोरावलपुर मजरा कनवार गांव की श्यामा देवी (45) पत्नी रामपाल सोमवार शाम शौच के लिए खेत गई थी। इस दौरान आंधी के साथ बरसात होने लगी। श्याम देवी अपने आम के पेड़ के नीचे खड़े होकर अमिया बीनने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम आंधी व बरसात के दौरान पत्नी को बाग में आम बीनते देख आपा खोए पति ने उसे लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद खून से लथपथ पड़ी पत्नी के लाश के पास आरोपी पति बुत बना बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन



सैनी कोतवाली के जोरावलपुर मजरा कनवार गांव की श्यामा देवी (45) पत्नी रामपाल सोमवार शाम शौच के लिए खेत गई थी। इस दौरान आंधी के साथ बरसात होने लगी। श्याम देवी अपने आम के पेड़ के नीचे खड़े होकर अमिया बीनने लगी। इस बीच उसका पति लाठी लेकर वहां पहुंच गया। पत्नी को पानी में भीगते हुए अमिया बीनता देख रामपाल ने आपा खो दिया। इसके बाद उसने लाठी से कई वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


श्यामा की चीखपुकार सुनकर खेत की तरफ गए तमाम लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रामपाल पत्नी की लाश के पास बुत बना बैठा था। लोगों ने फोन कर श्यामा की बेटी पिंकी को सूचना दी। परिवार व मोहल्ले के लोगों के साथ मौके पर पहुंची पिंकी मां के शव को घर ले आई और पुलिस को खबर दी। उधर, रामपाल भी पीछे से घर आ गया। पुलिस ने रामपाल को हिरासत में ले लिया है। घटना से पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामपाल के तीन बेटियों में पिंकी सबसे छोटी है। बाकी दो बेटियों की वह शादी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें