फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : शौच के लिए बहन के साथ गई स्कूली छात्रा को ट्रेन ने मारी टक्कर,छात्रा की मौत, बहन बाल बाल बची

Mon, 15 Jan 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टोड़ी का पूरवा गांव की है। नीलम (13) पुत्री हरीलाल सरोज भरवारी के कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। नीलम का इसी साल कक्षा छह में दाखिला कराया गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूरतगंज कौशाम्बी जिले में शौच के लिए बहन के साथ गई स्कूली छात्रा को ट्रेन ने टक्कर मार दी। ट्रेन की टक्कर लगते ही दोनों बहनें छिटक कर दूर जा गिरीं। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाल बाल बच गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टोड़ी का पूरवा गांव की है। नीलम (13) पुत्री हरीलाल सरोज भरवारी के कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। नीलम का इसी साल कक्षा छह में दाखिला कराया गया था। नीलम सुबह अपनी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी, तभी घने कोहरे के चलते अचानक ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से नीलम की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन बाल बाल बच गई।

ट्रेन की टक्कर से नीलम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


वहीं मृतका के परिजनों,रिश्तेदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में किसी के पास शौचालय नहीं है, जिसके चलते सभी लोग खेत अथवा रेलवे लाइन की तरफ ही शौच लिए जाते हैं।शौच के लिए के दौरान आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि यादि शौचालय होता तो ऐसी घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें