टूड़ी का पुरवा के समीप रेलवे लाइन में हादसे के बाद घटना की छानबीन करती पुलिस। संवाद
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रविवार भोर शौच के लिए गई एक किशोरी के लिए कोहरा काल बन गया। कोहरे में ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत हो गई। वह भरवारी के एक कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके साथ रही बहन बाल-बाल बच गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
टोड़ी का पूरा निवासी नीलम (13) पुत्री हरीलाल रविवार भोर अपनी बहन के साथ शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई थी। कोहरे के कारण वह ट्रेन नहीं देख सकी। इस बीच नीलम कानपुर से प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में रही छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।