फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर एफआईआर से भड़का संगठन

Thu, 30 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपती की मौत के बाद चक्काजाम करने में फंसे अध्यापकों के बचाव में शिक्षक संगठन उतर आया है। बृहस्पतिवार को मंझनपुर बीआरसी में शिक्षकों ने बैठक की। इसके बाद एसपी को ज्ञापन देकर अध्यापकों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी है कि सड़क जाम करने की एफआईआर में एफआर लगाकर शिक्षकों को बरी नहीं किया गया तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्राथमिक स्कूल ढेरहा में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार की माता और पिता बद्री प्रसाद की 16 जुलाई को महेवाघाट थाने के हिनौता गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने के साथ ही जमकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक दिनेश कुुमार, उनके चचेरे भाई और मवई प्राथमिक स्कूल में तैनात अध्यापक नागेश कुमार सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किए जाने से शिक्षक संगठन के लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को मंझनपुर बीआरसी में शिक्षकों ने बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहाकि अध्यापकों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर मुकदमा खत्म कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने अल्टीमेटम दिया है कि मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन बेमियादी आंदोलन करेगा। इस मौके पर श्यामलाल सिंह, रामबाबू दिवाकर, ध्यान सिंह, दिनेश कुमार, संजय रैना, नसीम अहमद, मान सिंह, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें