फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए घेरा कलेक्ट्रेट

Wed, 29 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से खफा गुलामनूर का पूरा गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी ने जल्द ही पेंशन दिलाने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है।  मंझनपुर ब्लाक के गुलामपूर का पूरा गांव की सूरजकली, रामपती, रीता देवी, रामकली देवी, जग्गी देवी, धनपतिया देवी, निशा देवी आदि ने बताया कि उन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रही हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन के लिए सभी ने आवेदन किया था। पर, अभी तक किसी के भी खाते में पेंशन की रकम नहीं आई है। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उल्टा-सीधा जवाब देते हैं। ग्रामीणों की मानें तो पेंशन नहीं मिलने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से भी की गई थी। लेकिन उन्होंने आश्वासन देने के अलावा बाकी कुछ नहीं किया। इसे लेकर नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। गांव की दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जांच कराकर सभी पात्रों को पेंशन दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें