फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून के बदले खून में हुई प्रेमशंकर की हत्या

Sat, 02 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिसामबाद गांव के प्रेमशंकर पांडेय की बृहस्पतिवार की रात हुई हत्या कत्ल के बदले कत्ल में मानी जा रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस पट्टीदार को पीड़ित परिवार ने अभियुक्त बनाया है। 18 साल पहले उसके भी पिता की जमीन विवाद में हुए झगड़े में हत्या हो गई थी। इसमें प्रेमशंकर समेत 3 लोग नामजद थे।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय उर्फ पहंटा (48) की बृहस्पतिवार की रात खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे नीलेश उर्फ लाला की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार दीपक पांडेय के अलावा गांव के गजाधर पांडेय के चार बेटों वीरेंद्र, बसंत, हीरालाल और जवाहर लाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

बता दें कि प्रेमशंकर और दीपक एक ही खानदान के हैं। इनके बीच करीब दो दशक से जमीन कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन की रंजिश में 27 नवंबर 1997 की सुबह आठ बजे दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी-डंडे के हमले में दीपक के पिता बुद्दा पांडेय की मौत हो गई। 18 साल पहले बुद्दा पांडेय की हत्या में प्रेमशंकर समेत तीन लोगों को नामजद किया गया था। तभी से प्रेमशंकर और दीपक के परिवार के बीच तनातनी बनी हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम प्रेमशंकर गेहूं की बुआई कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन


 बुआई कराकर देर रात घर लौटते समय गांव से 200 मीटर पहले चिटहाई बाग के समीप उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे और परिवार के लोगों का आरोप है कि प्रेमशंकर की हत्या 18 साल पहले मारपीट के दौरान हुए कत्ल का बदला लेने के लिए दीपक ने गांव के ही चार अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। मामले में एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने एक नामजद वीरेंद्र को हिरासत में भी ले लिया है। वहीं अन्य हत्याभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

 प्रेमशंकर की हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रेमशंकर पांडेय तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। खेती-किसानी करने वाले प्रेमशंकर के दो बेटी बिट्टी (25), गुडान (16) और एक बेटा नीलेश उर्फ लाला (22) हैं। इनमें से अभी सबसे छोटी बेटी की शादी नहीं हुई है। इधर, दो दिन पहले उनकी पत्नी जुग्गी देवी मायके चली गई थी। इसी बीच प्रेमशंकर की हत्या हो गई। पति की हत्या की खबर लगते ही रात में ही वह बदहवास सी भागती हुई घर आई। खून से लथपथ पत्नी की लाश देखते ही वह पट्टीदार दीपक पांडेय पर मार डालने का चीख-चीखकर आरोप लगाने लगी। घटना के बाद से लोगों में इस बात की चर्चा रही कि थोड़ी जमीन की रंजिश में एक ही खानदान में 18 साल से जान लेने का यह खेल कब और कैसे खत्म होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें