मंझनपुर कस्बे की रहने वाली सलमा पत्नी मोईउद्दीन के खाते से शातिर बदमाशों ने 55 हजार रुपये पार कर दिया। खाते से पैसे उड़ाए जाने की जानकारी उसे बुधवार को बैंक जाने पर हुई। खाते में रकम नहीं होने की जानकारी से उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक को देते हुए खाता सीज कराया।
साथ ही मामले की शिकायत मंझनपुर कोतवाली पुलिस से की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शातिर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।