फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता से भिड़े निर्वतमान प्रधान, फंसे

Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को पलरा गांव गए अवर अभियंता से निर्वतमान प्रधान भिड़ गए। कहासुनी के दौरान उन्होंने जेई से उनकी डायरी छीनकर फाड़ डाली। मामले में पश्चिमशरीरा थाने में निर्वतमान प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर/पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रशेखर सोमवार को विभागीय कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव, सईद अख्तर आदि के साथ कटियामारी जांच और बकाया वसूलने के लिए पश्चिमशरीरा क्षेत्र में दबिश पर निकले थे। इस दौरान शाम करीब 4 बजे टीम ने पलरा गांव में दबिश दी। अवर अभियंता ने बताया कि चेकिंग के दौरान बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन भी कराया जा रहा था। इन बकाएदारों का नाम भी वह डायरी में दर्ज करते जा रहे थे।

 बताया कि तभी वहां निवर्तमान प्रधान ओमप्रकाश त्रिपाठी आ धमके। गांव के दर्जनभर लोगों के साथ आए निर्वतमान प्रधान उनसे भिड़ गए। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उन्होंने डायरी छीन ली। जिस पन्ने में उन्होंने कटिया लगाकर बिजली चोरी और बड़े बकाएदारों का नाम दर्ज किया था। उसे डायरी से फाड़ डाला।
विज्ञापन


दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें गांव से तत्काल नहीं चले जाने पर जान से मारने की धमकी दी। निवर्तमान प्रधान और ग्रामीणों का उग्र तेवर देख अवर अभियंता टीम के सभी सदस्यों के साथ गांव से निकलकर सीधे पश्चिमशरीरा थाने पहुंचे। जेई ने निर्वतमान प्रधान के खिलाफ दुर्व्यवहार करने, डायरी फाड़ने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धमकाने की तहरीर दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर निवर्तमान प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें