फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता पर बरपा कहर

Mon, 23 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पलहना गांव की एक विवाहिता को पीटकर ससुरालवालों ने घर से भगा दिया है। महीनेभर से मायके में रह रही विवाहिता विवाहिता को इसकी शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ कोखराज को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेहन का पुरवा गांव की रहने वाली पूजा देवी पुत्री नत्थूलाल की शादी दो साल पहले कोखराज थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव निवासी अमरजीत से हुई थी। विवाहिता की मानें तो शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मायके से एक लाख रुपये और बाइक दिलाने का दबाव बनाने लगे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता रहा। मांग पूरी नहीं हो पाने पर महीने भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

 पीटने के बाद ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर उसने दहेज के लिए पीटकर घर से भगा देने की जानकारी घरवालों को दी। बेटी की हालत देखकर घरवाले सन्न रह गए। मायकेवालों ने बेटी की ससुराल जाकर मान-मनौव्वल का प्रयास किया। बिरादरी की पंचायत का भी सहारा लिया गया, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने पति समेत सास, ससुर, जेठ-जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें